मन्दसौर। शहर में पशुपतिनाथ मंदिर से पास शिवना नदी में फैली जलकुंभी गुरुवार को साफ की गई। सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों, पत्रकारों, हम्मालों, किसानों, कर्मचारियों व आमजन ने नदी से जलकुंभी निकाली। विधायक विपिन जैन ने कहा शिवना नदी हमारी मां के समान है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर इसकी शुद्धि के लिए आगे आएं। यह केवल सफाई नहीं, बल्कि पुण्य का कार्य है।उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
लोगों ने कहा कि पिछले कुछ सालों से जिम्मेदार शिवना नदी को जलकुंभी से मुक्ति दिलाने के लिए बड़े-बड़े दावे करते आ रहे हैं। जलकुंभी को हटाने के लिए साल में 2021 मशीन का सहारा लेकर भी सफाई करवाई गई।
दावा किया कि अब शिवना में कभी जलकुंभी नहीं दिखेगी लेकिन कुछ ही समय मे शिवना में फिर से जलकुंभी की चादर बिछ गई और जिम्मेदारों के दावे खोखले साबित हो गए, शिवना नदी में फैली गंदगी का खामियाजा कहीं न कहीं आमजनों को दूषित पानी पी कर भुगतना पड़ रहा है।