BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 3:21 pm
KHABAR : मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का झंडा फाड़ा, पैरों से रौंदा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, युवा बोले- सेना की तरह हमें भी दें फ्री हैंड

Share On:-

भोपाल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भोपाल में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। मुस्लिम युवा और महिलाएं गुरुवार को एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं।


समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बॉर्डर पर जाकर भारतीय सेना के साथ काम करने की अनुमति मांगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर को समाज के लोगों के नाम और मोबाइल नंबरों की सूची भी सौंपी गई। युवाओं ने कहा कि आतंकवाद की इस कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध स्वरूप मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फाड़ा और पैरों तले रौंदा।


मुस्लिम समाज ने लगाए श्पाकिस्तान मुर्दाबादश् के नारे
वार्ड 41 के पार्षद मोहम्मद रेहान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोगों ने श्भारत माता की जयश् और श्पाकिस्तान मुर्दाबादश् के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब समय आ गया है जब देश का मुस्लिम समाज भी दुश्मनों को करारा जवाब देगा।पार्षद मोहम्मद रेहान ने कहा कि हम कलेक्टर महोदय से मांग करने आए हैं कि भारत सरकार जिस प्रकार सेना को श्फ्री हैंडश् देती है, उसी प्रकार भोपाल के मुस्लिम युवाओं को भी मौका दिया जाए। हमें बॉर्डर पर भेजा जाए। हम अपने खून की एक-एक बूंद देश पर न्योछावर करने को तैयार हैं। पाकिस्तान को यह बता देना चाहते हैं कि अब हिंदुस्तान का मुसलमान भी जाग चुका है।


ज्ञापन में लिखा गया है, ष्हम अपने मादरे-वतन के लिए हर प्रकार के बलिदान को तैयार हैं। देश की रक्षा के लिए हम बॉर्डर पर जाकर सेना का साथ देना चाहते हैं। कृपया हमें अनुमति प्रदान की जाए। हम वचन देते हैं कि अनुशासन और समर्पण के साथ सेना के निर्देशों का पालन करेंगे।ष्

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE