BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 4:30 pm
BIG REPORT : जातिगत जनगणना को लेकर एमपी कांग्रेस चलाएगी अभियान, भोपाल में होगी बड़ी रैली, पीसीसी चीफ बोले- राहुल गांधी को करेंगे आमंत्रित, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस जातिगत जनगणना को लेकर अभियान चलाएगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया कि 3 से 10 मई तक जिलों में रैलियां करेंगे। 10 से 20 मई तक विधानसभा में जातिगत जनगणना की रैलियां निकाली जाएगी। इसके बाद डोर टू डोर संपर्क करेंगे। इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। पटवारी ने बताया कि जून में राजधानी भोपाल में बड़ी रैली की जाएगी। जिसमें राहुल गांधी को आमंत्रित किया जाएगा।


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश का उत्पादन कम हुआ है, 12 से 10 प्रतिशत पर आया है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को सबसे ज्यादा झूठा बताया है। पटवारी ने कहा कि शिवराज सबसे अधिक झूठ बोलने वाले नेता है। गूगल मे सर्च करो तो पांच लोगों मे उनका नाम आता है। 2011 में यूपीए सरकार ने जनगणना करने की बात की। राहुल गांधी हमेशा देशहित में काम करते है। धान के समर्थन मूल्य गैस सिलेंडर के मूल्य का क्या हुआ। आज सभी किसान परेशान हो रहे है।


पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि शिवराज जी का पाप किसान भोग रहे है, कांग्रेस ने वो सब किया जो कहा था। शिवराज जी की मैं निंदा करता हूं। 27 प्रतिशत कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आरक्षण ने दिया उसे बीजेपी सरकार ने रोक रखा। जीतू पटवारी ने कहा कि डॉ मोहन यादव कब तक मुख्यमंत्री रहेंगे यह निश्चित नहीं है। मोहन यादव को भू और शराब माफिया घेरे रहते है, वो ज्यादा दिन तक सीएम नहीं रहेंगे।


जीतू पटवारी ने भोपाल से सांसद आलोक शर्मा के नसबंदी वाले बयान पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि आलोक शर्मा आप सांसद हो या सर्कस में काम करने वाले हो। जिस रेस्टोरेंट में काम हो रहा था उसपर बुलडोजर क्यों नहीं चला, जांच हो जाएगी तो भाजपा नेता निकलेंगे। वहीं पीसीसी चीफ ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE