नीमच। 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को विक्रम सीमेंट उद्योग श्रमिक संगठन इंटक द्वारा सीमेंट उद्योग परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों द्वारा सीमेंट फैक्ट्री के गेट पर मजदूरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला इंटक अध्यक्ष नीमच भगत वर्मा भी मौजूद रहे, जिनके द्वारा सीमेंट उद्योग में कार्य करने वाले श्रमिकों का सम्मान पुष्प वर्षा ओर श्रेष्ठ कार्य करने वाले दस श्रमिको का सम्मान उपहार देकर किया गया।
इस आयोजन में जिला इंटक महासचिव भूपाल सिंह राठौर विक्रम सीमेंट उद्योग श्रमिक संगठन इंटक के अध्यक्ष मनोज जायसवाल महासचिव शिव त्रिपाठी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चूंङावत,सरदार सिंह चन्द्रावत सूरजमल आर्य, जिला इंटक उपाध्यक्ष, श्यामलाल बैरागी आदी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात दो मिनट का मौन रखकर पहलगांव हमले में मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई।