BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 4:46 pm
KHABAR :  अग्रवाल समाज के तत्वावधान में बाल संस्कार शाला द्वारा संचालित महिलाओं और बच्चों के लिये जूडो,कराते,आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। अग्रवाल समाज के तत्वावधान में बाल संस्कार शाला द्वारा संचालित महिलाओं और बच्चों के लिये जूडो,कराते,आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन दिनांक  01 मई को अग्रवाल पंचायत भवन, बारादरी नीमच में प्रात 8-00बजे अग्रवाल समाज के तत्वावधान में,बाल संस्कार शाला की संयोजिका लता गर्ग और सभी शिक्षिकाओं  के सहयोग से महिलाओं और बालिकाओं के लिए  प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 01 मई से 15 मई तक आयोजित होगा जिसमे प्रातः 8 से 10  बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ ही महिलाओं के लिये दंड संचालन का प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया है शिविर का शुभारंभ अग्रवाल समाज के सचिव अशोकजी मंगल, अग्रसेन वाटिका प्रभारी कमल जी मित्तल, सदस्य जितेन्द्र जी गर्ग, रमेशचन्द्र जी गर्ग एवं बाल संस्कार शाला की संयोजिका लता जी गर्ग, सहसंयोजिका निर्मला अग्रवाल एवं प्रभा गर्ग की उपस्थिति में अग्रसेन महाराज के माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया।


सचिव अशोकजी मंगल द्वारा उद्बोधन में महिलाओं को सशक्त करने हेतु एवं बच्चों के शारीरिक विकास हेतु इस शिविर का आयोजन रखा गया है, बच्चों के विद्यालय में अवकाश रहने से ये समय का सदुपयोग करेगें एवं मोबाइल से दो ढाई घंटे दूर रहेगें,और इनका शरीर  चुस्त, स्फूर्ति और निरोग रहने के साथ साथ आत्मबल बढेगा। उन्होंने कहा की हमने जूडो कराते, आत्मरक्षा के प्रशिक्षण हेतु नीमच के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक श्री भरतसिंह कुमावत ब्लैक बेल्ट 1 डिग्री,म.प्र.टीम कोच,मार्शल आर्ट के मास्टर ट्रेनर शिक्षा विभाग और उनके सहयोगी प्रशिक्षको की सेवाए ली है तथा दण्ड संचालन हेतु सुमन गोयल,लक्ष्मी प्रेमाणी और उनके दो सहयोगी प्रशिक्षक प्रतिदिन शिविर में प्रशिक्षण देगें।


कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पुष्प से स्वागत किया गया। श्वेता सिंहल,निशा गर्ग, निकिता मंगल, प्रियंका गर्ग, स्नेहलता बंसल, ज्योति गोयल, ज्योति मित्तल,वर्षा सिहंल शिखा गर्ग और अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ममता गर्ग ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE