छतरपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में गुस्सा है। छतरपुर जिला के नौगांव में आज इस हमले के विरोध में व्यापारियों और आम नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूरा शहर बंद रखा,दुकानों के शटर गिरे रहे और सड़कों पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश साफ नजर आया ये तस्वीरें हैं मध्य प्रदेश के नौगांव की,जहां हजारों लोग सड़कों पर उतर आए आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ। व्यापारियों ने आज पूरा बाजार बंद रखकर आतंकवाद के खिलाफ एक जुटता दिखाई।
नौगांव में आज पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और पाकिस्तान का पुतला बनाकर उसकी अर्थी निकाली गई, जिसे बाद में दहन किया गया। शहर भर में श्पाकिस्तान मुर्दाबाद, श्आतंकवाद मुर्दाबादश् के नारे गूंजते रहे। सड़कों पर पाकिस्तान का झंडा बनाया गया और उसे पैरों तले रौंदा गया। लोगों का कहना है कि अब सरकार को आतंक के खिलाफ और कड़े कदम उठाने चाहिए। नौगांव की जनता का ये आक्रोश इस बात का संकेत है कि अब देशवासी आतंकवाद के खिलाफ एक साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं।