छतरपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छतरपुर के शहर वितरण केन्द्र अंतर्गत 1912 काल सेंटर का फीता काट कर शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य अभियंता सागर श्री देवेन्द्र कुमार द्वारा 1912 काल सेंटर का शुभारंभ किया गया काल सेंटर के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एस.बी.सिंह कार्यपालन अभियंता अमर श्रीवास्तव और शहर वितरण केन्द्र के एई प्रशांत करैया जूनियर इंजीनियर राजेश खरे और काल सेंटर 1912 के प्रभारी जूनियर इंजीनियर परशुराम कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता अमर श्रीवास्तव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 1912 काल सेंटर के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।