BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 6:35 pm
KHABAR : जातिगत जनगणना हमारा विजन राहुल गांधी, सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष की जीत - अरूण यादव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बुधवार को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा जातिगत जनगणना कराने का निर्णय पारित किया गया । पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना की स्वीकृति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार दलित, आदिवासी एवं पिछड़ों की मांगों को लेकर संघर्ष करती रही है। देश में जातिगत जनगणना को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रहे थे। यह उस संघर्ष की जीत है। अरुण यादव ने आगे कहा कि हाल ही में तेलंगाना प्रदेश सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कर एक रोल मॉडल देश के समक्ष प्रस्तुत किया है। आज केंद्र सरकार ने जाति जनगणना की मांग को मंजूरी दी है, हम उसका स्वागत करते हैं। लेकिन हम केंद्र सरकार से यह भी मांग करते है कि इसे समयसीमा में पूर्ण किया जाए। इससे देश में जिसकी जितनी आबादी है उसे उतनी हिस्सेदारी मिले। हम न्याय योद्धा राहुल गांधी का देश की जनता, दलित, आदिवासी, पिछड़ों की ओर से इस संघर्ष के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित करते हैं।
 

उल्लेखनीय है कि बुधवार को केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में जातिगत जनगणना को मंजूरी दी गई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भी अपने अभिमत में बताया कि यह हमारा विजन है और हम यह सुनिश्चित करेंगें कि सरकार एक पारदर्शी और प्रभावी जाति जनगणना कराए। सबको साफ साफ पता चले कि देश की संस्थाओं और पॉवर स्ट्रक्चर में किसकी कितनी भागीदारी है। जाति जनगणना विकास का एक नया आयाम है। मैं उन लाखों लोगों और सभी संगठनों को बधाई देता हॅू जो इसकी मांग करते हुए लगातार मोदी सरकार से लड़ाई लड़ रहे थे - मुझे आप पर गर्व है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE