BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 7:02 pm
NEWS : रावतपुरा में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने की जनसुनवाई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर जानी मरीजों की स्थिति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डूंगला पंचायत समिति के ग्राम रावतपुरा में आज जिला कलक्टर आलोक रंजन द्वारा ग्राम स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से रावतपुरा में पेयजल संकट, अतिक्रमण की समस्या, भाणुजा गांव में आम रास्ते का अतिक्रमण, जमीन आवंटन में आ रही बाधाएं, हैण्डपंपों की मरम्मत, नरेगा भुगतान में विलंब तथा बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं रखीं। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट है, वहां तुरंत वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, अन्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के उपरांत जिला कलक्टर ने डूंगला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें मिलने वाली दवाओं एवं उपचार संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा एवं निशुल्क दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
रंजन ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर डूंगला उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक, तहसीलदार, विकास अधिकारी, पंचायत समिति के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE