कुकड़ेश्वर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज सेवा और समर्पण की भावना को जीवंत करते हुए सेवार्पण सेवा न्यास संस्था, कुकड़ेश्वर द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। स्थानीय बस स्टैंड स्थित समृद्धि मटेरियल शोरूम पर काम करने वाले श्रमिकों को तेज गर्मी से राहत दिलाने हेतु संस्था ने उन्हें अंगोछा पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर चंद पटवा, शांतिलाल जोशी, विजय राज पटवा, तेजकरण सोनी, उज्जवल पटवा, सत्तू पानवाला और काजू मोदी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह पहल केवल सम्मान नहीं, बल्कि श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते है।