BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 8:12 pm
KHABAR : गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के रतलाम सहित कुल 11 स्टेशनों पर मटके के शीतल जल की उचित व्यवस्‍था, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जल ही जीवन है’ यह सार्वभौमिक रूप से सत्‍य है। गर्मी के समय में जल की आवश्‍यकता और अधिक होती है और उसमें भी यदि  जल शीतल हो तो उसकी तो बात ही अलग है।  इन्‍हीं बातों को दृष्टिगत रखते हुए पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल सतर्क है तथा इस संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा प्‍लेटफार्मों पर पानी की सुगम उपलब्‍धता हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

रतलाम मंडल के वाणिज्‍य विभाग द्वारा यात्रियों को अपने सीट पर ही पीने के लिए शीतल  जल उपलब्‍ध हो इसके लिए विभिन्‍न सामाजिक संगठनों से संपर्क कर, गैर सरकारी संगठनों एवं अन्‍य सामाजिक संगठनों द्वारा स्‍टेशनों पर पानी पिलाने हेतु अनुमति प्रदान की जा रही है । वाणिज्‍य विभाग द्वारा इस वर्ष अभी तक विभिन्‍न स्‍टेशनों पर कुल 14 संस्‍थाओं/सामाजिक संगठनों/गैर सामाजिक संगठनों को शीतल जल पिलाने हेतु अनुमति प्रदान की गई । वर्तमान में नागदा, मंदसौर एवं रतलाम स्‍टेशनों पर दो-दो, दलोदा, बड़नगर, सीहोर, जावरा, निम्‍बाहेड़ा, डॉ. अम्‍बेडकर नगर, पिपलिया एवं उज्‍जैन रेलवे स्‍टेशनों पर एक-एक संगठनों को शीतल जल वितरण हेतु अनुमति प्रदान की गई है। शीतल जल के लिए उपरोक्‍त सभी स्‍टेशनों पर ट्रॉली से पानी वितरण की सुविधा प्रदान की गई है ताकि  यात्रियों को मटके का शीतल जल कोच के पास ही उपलब्‍ध हो सके। ऐसे ट्रॉलियों को ऐसे स्‍थान पर रखने के निर्देश दिये गये हैं जहॉं खानपान के स्‍टॉल या वॉटर बूथ कोच से दूर हों, जिससे कि यात्रियों को पेयजल प्राप्‍त करने में असुविधा न हो।

इसके साथ ही स्‍टेशनों पर उपलब्‍ध वाटर बूथों पर पानी की उपलब्‍धता की नियमित रूप से मॉ‍निटरिंग करने के साथ ही ठंडे पानी के लिए स्‍टेशनों पर लगाए गए वाटर कूलरों की कार्यशीलता की भी सतत निगरानी की जा रही है। सभी खान पान स्‍टॉलों को भी स्‍टॉल पर पानी की शत-प्रतिशत उपलब्‍धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। गर्मी के मौसम में यात्रियों को पानी की सुविधा उपलब्‍ध कराने हेतु रतलाम मंडल द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE