दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के चक्र रामसागर के शासकीय विद्यालय में छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। शिक्षक मंजूर खान पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार और अश्लील उपहार देने के आरोप लगे। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इससे नाराज सर्व हिंदू समाज के सदस्य न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर संदीप माकिन को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपी शिक्षक मंजूर खान और डीईओ यूएन मिश्रा को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई है।समाज ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।