BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 10:14 am
BIG REPORT : खेतों में पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता हुई कम, मिट्टी के सैंपल जांच के बाद भारतीय कृषि अनुसंधान का निष्कर्ष, पैदावार पर पड़ेगा विपरीत असर, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में खेतों में किसानों द्वारा पराली (नरवाई) जलाने से मिट्टी की उवर्रता क्षमता तेजी से घटी है। यह खुलासा भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र में मिट्टी की हुई टेस्टिंग में हुआ है। एमपी के 52 जिलों से 8000 मिट्टी के सैंपलों की जांच के बाद यह निष्कर्ष निकल है। प्रदेश के आठ जिलों में सबसे ज्यादा नरवाई जलाई गई है। इनमें नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, हरदा, रायसेन, देवास और भोपाल में सबसे ज्यादा पराली जलाई गई है।8000 में से 1700 सैंपल ऐसे जिसमें 20 से 44 प्रतिशत भूमि की उर्वरा शक्ति घटी हैं।


पैदावार पर पड़ेगा विपरीत असर
भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर पैदावार की भी समीक्षा की गई है। 5 साल पहले जिन खेतों में एक एकड़ में 10 क्विंटल पैदावार होती थी वह मात्र 6 क्विंटल के अंदर सीमित रह गई है। सबसे ज्यादा नर्मदापुरम जिले में पराली जलाने की 5774 घटनाएं हुई है। इसी तरह प्रदेश के सीहोर 2416, विदिशा 1445, इंदौर 1439, उज्जैन 1322, हरदा 1301, रायसेन 1186, देवास 1063, भोपाल में 338 पराली जलाने के मामले हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE