BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 10:19 am
KHABAR : रतलाम में 8 केंद्रों पर होंगे नीट के एग्जाम, कलेक्टर ने बिजली कंपनी को चेताया- एग्जाम के समय लाइट न हो बंद, 3400 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। नेशनल लेवल एंट्रेस (नीट) परीक्षा 4 मई को रतलाम में 8 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 3400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्ट राजेश बाथम ने बिजली कंपनी को कहा है कि एग्जाम के समय लाइट बंद नहीं होना चाहिए। बीएसएनएल के अधिकारियों को भी कहा कि इंटरनेट व्यवस्था सही होनी चाहिए। ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।


एग्जाम शहर के साइंस एंड ऑर्ट्स कॉलेज समेत 7 अन्य सेंटर पर होंगे। एग्जाम को लेकर भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की गई। जिसमें कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा आदि अधिकारी उपस्थित थे।


आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश
कलेक्टर ने एग्जाम को लेकर शासन के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को परीक्षा के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत व्यवस्था रखने के लिए कहा है।


चिकित्सा सामग्री रखने के भी निर्देश
महाप्रबंधक दूरसंचार विभाग से कहा कि परीक्षा के दौरान इंटरनेट व्यवस्था सतत जारी रहना चाहिए। गर्मी को देखते हुए सीएचएमओ को एग्जाम के दौरान परीक्षा सेंटरों पर चिकित्सा सामग्री के साथ अधिकारी, कर्मचारी की नियुक्त करने को कहा है। ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी परीक्षार्थियों का ना हो और तत्काल उपचार मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE