रतलाम। आलोट स्थित मनुनिया महादेव मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापना उत्सव 30 अप्रैल से 9 मई तक किया जा रहा है। सर्पदंश से मुक्ति के लिए प्रसिद्ध इस मंदिर में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ 8 मई को स्वर्ण कलश की स्थापना करेंगे। राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने इस कार्य के लिए 26 लाख रुपए की बोली लगाई है, अब मंदिर का कलश चढ़ाएंगे।
महोत्सव का शुभारंभ 30 अप्रैल की रात को जूनियर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और गोविंदा की प्रस्तुति के साथ हुआ। 1 मई से प्रतिदिन यज्ञ, हवन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
भजन संध्या में प्रतिदिन प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 1 मई को जितेंद्र धोरा, सोनाली किर और रोहित शर्मा खाटू श्याम के भजन गाएंगे। 2 मई को सोनू भारद्वाज राजस्थानी भवई आर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुति देंगे। 3 मई को नरेश प्रजापत, 4 मई को आकृति मिश्रा और 5 मई को गोकुल शर्मा भजन गायन करेंगे।
6 मई को राजस्थान की लोक गायिका आशा वैष्णव भजन प्रस्तुत करेंगी। 7 मई को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जानी बैरागी, राम भदावर और मुन्ना बेटरी अपनी रचनाएं सुनाएंगे। 8 मई को राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली प्रस्तुति देंगे। उत्सव का समापन 9 मई को पूर्णाहुति, प्रसादी वितरण और विशाल भंडारे के साथ होगा।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, परिवारों और समुदायों से आह्वान करते हैं कि वे इस पावन अवसर पर शामिल होकर भक्ति, संस्कृति और सामाजिकता के इस अद्भुत संगम का हिस्सा बनने की अपील की है।