BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 11:46 am
KHABAR : सिंहस्‍थ को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, उज्जैन रोड से नागुखेडी बायपास तक स्‍वीकृत फोर लेन रोड का कार्य होगा शीघ्र शुरू, पढे़ अभिषेेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सिंहस्‍थ की तैयारियों को लेकर रेलवे स्‍टेशन, सिंहस्‍थ के लिए बनाये जाने वाले होल्डिंग एरिया और ईटावा बस स्‍टैण्‍ड का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम, ट्राफिक पुलिस और पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने रेलवे स्‍टेशन के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि रेलवे स्टेशन के सामने वाले रोड का सर्वे कर अतिक्रमण हटाए और रोड का चौडीकरण करें। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ट्रैफिक मूवमेंट के संबंध में रेलवे से समन्‍वय कर कार्य करें। जिससे शहर में ट्रैफिक नहीं हो। रेलवे स्टेशन पर भीड़ न हो इस संबंध में तैयारी करें। ज्यादा भीड़ हो तो किस प्रकार मैनेज करोगे इस प्रकार का प्लान बनाएं।कलेक्‍टर सिंह ने उज्जैन रोड के ब्रिज के निचे जाकर भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिज के नीचे से तथा दोनो ओर से अतिक्रमण हटाने में के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि उज्‍जैन रोड से नागुखेडी तक स्‍वीकृत फोर लेन रोड का कार्य शीघ्र शुरू होगा। सभी संबंधित विभाग समन्‍वय कर अच्‍छे से कार्य को पूर्ण करें। कलेक्‍टर सिंह ने सिंहस्‍थ की तैयारियों को लेकर ईटावा बस स्‍टैण्‍ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां बने दीनदयाल रसोई केंद्र का निरीक्षण किया और खाने की क्वालिटी भी चेक की। कलेक्‍टर सिंह ने ईटावा बस स्‍टैण्‍ड पर बने रेन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर अनुपस्थित पाए जाने पर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोकाज नोटिस जारी करें। उन्‍होंने रजिस्‍टर चेक किया और रेन बसेरा में रूकने वालों की जानकारी भी ली।कलेक्‍टर सिंह और एसपी गेहलोद ने सिंहस्‍थ को लेकर नागुखेडी और उज्जैन बायपास पर प्रस्‍तावित होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE