नीमच। 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब नीमच द्वारा मजदूरों को टी-शर्ट वितरण कर सम्मानित किया गया। टी-शर्ट वितरण का कार्यक्रम नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, शनि मंदिर चौराहा और भारत माता चौराहा के समीप हुआ।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नीमच द्वारा करीब 100 से अधिक शर्ट वितरित किए गए। रोटरी के अध्यक्ष शरद जैन ने कहा कि मजदूर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है। रोटरी क्लब हमेशा सर्वहारा वर्ग के लिए सेवा भावना के साथ काम करता रहा है। मजदूरों को यथोचित सम्मान मिले, यह हमारा फर्ज है। खुशियां बांटने के इस अवसर पर मजदूरों के चेहरे मुस्कुराहट से खिलखिला उठे। सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए। इस अवसर पर अनिल चौरसिया, प्रकाश मंडवारिया, युजर्वेद्र सिंह भाटिया अभिषेक शर्मा देवेंद्र प्रेमी, शमी नागोरी, पवन पारीक आदि मौजूद रहे।