नीमच। बढ़ते दिनों के साथ मालवा के नीमच जिले में भी सूरज अपने तीखे तेवर दिखा रहा है। लूं व गर्मी के मौसम से जुड़ी अन्य बीमारियों से भी लोग परेशान हो रहे हैं। इसी बीच एग्जीक्यूटिव मेंबर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. निशांत गुप्ता ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने संतुलित आहार एवं पेय पदार्थों से शरीर का ध्यान रखने की बात कही है। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का सेवन करें, दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर जल ग्रहण करें। अपने शरीर को चल रही अत्याधिक लू से बचाए, घर से बाहर निकलते समय नाश्ता या भोजन करकर ही निकले, पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही धूप में निकले, हाइड्रेटिक फलों का सेवन करे जैसे तरबूज,खरबूज, हरे पत्तियों की सब्जियां, खीरा, केरी का सेवन करें, शक्कर युक्त पेय पदार्थों का सेवन से बचे जैसे कैफ़ीन युक्त कोल्ड ड्रिंक्स, केमिकल युक्त बर्फ का गोला इत्यादि, घर में जमी हुई बर्फ का उपयोग करें, घर में बनी हुई दूध से बनी हुई बर्फ का सेवन करें, बाजार में केमिकल युक्त बर्फ का सेवन करने से बचे, धूम्रपान, मदिरा, अंडा, मास का सेवन करने से बचे, इन सबसे शरीर को गर्मी में नुकसान पहुंचाने की समस्या अधिक रहती है, गर्मी में हल्के, लाइट कलर एवं ढीले कपड़ों का उपयोग करें, अत्याधिक सुरक्षा के लिए टोपी, गमछे एवं चश्मे का उपयोग करें, अत्याधिक मात्रा में भोजन न करें, इससे उल्टी, दस्त एवं पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, शरीर को स्वच्छ रखे वरना घमोरियां होने की संभावना रहती है, भरपूर मात्रा में नींद ले एवं थकावट होने पर आराम करें, ज्यादा तली भुनी चीजों का सेवन न करें।