BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 1:11 pm
KHABAR : उज्जैन में 3000 महिलाओं ने बचत से कराया सामूहिक विवाह, आयोजन पर आया 40 लाख रुपए का खर्च, प्रत्येक जोड़े को डेढ़ लाख के गिफ्ट भी दिए, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सनातनी सर्व समाज हिन्दू महिला शक्ति संगठन ने शुक्रवार को शहर के एक बड़े होटल में 12 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाया। खास बात ये की संगठन से जुड़ी 3000 महिलाओं ने अपनी बचत की राशि को सामूहिक विवाह के लिए खर्च कर दिया। इस विवाह सम्मेलन में करीब 40 लाख रुपए का खर्च आया है। जिसमें 3000 लोगों के भोजन सहित नव दंपती को दिया गया डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का सामान शामिल है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उज्जैन व आसपास के 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह होटल अथर्व में संपन्न हुआ। इस दौरान धूमधाम से बारात निकाली गई। घोड़ों पर दूल्हे और पीछे बग्गी में दुल्हनें बैठी थीं। इससे पहले महिला संगीत, गणेश पूजन से लेकर शादी के सभी कार्यक्रम यहीं पर किए गए।


सर्व समाज महिला शक्ति संगठन की संध्या सोलंकी ने बताया कि सनातनी महिलाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से हिन्दू महिला शक्ति संगठन का गठन किया गया था। ऊंच नीच का भेदभाव मिटाने के लिए हमने अलग-अलग जातियों के 12 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने अपनी बचत में से 1100 से 11000 तक की राशि स्वेच्छा से दी है।


सामूहिक विवाह में करीब 40 लाख रुपए के खर्च का अनुमान है। दहेज में करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के मंगल सूत्र, पायल, बिछिया, सोफा, बर्तन कपड़े आदि दिए गए हैं। दूल्हा-दुल्हन के परिवारों और रिश्तेदारों को मिलाकर 3000 लोगों को भोजन के लिए आमंत्रित किया है।


संध्या सोलंकी ने बताया कि महिला शक्ति ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। करीब तीन माह से कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। जिसमें मोना शर्मा, कल्पना सुराणा, मोना जैन, चेतना शर्मा, अंजू सुराना,मधु आर्य, दीपाली सोमानी, सुषमा यादव, कविता शर्मा, वंदना तिवारी और कीर्ति मोड़ की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE