BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 1:29 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश शासन द्वारा कराये गए गोपनीय सर्वेक्षण में मालवा की नीमच पुलिस को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान, कप्तान अंकित जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने किया बेहतर काम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन द्वारा हॉल ही में प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों में आमजनता के मध्य 11 बिन्दुओं पर गोपनीय सर्वेक्षण कराया गया है। उक्त सर्वे में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में नीमच पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्षन होकर जिला पुलिस बल नीमच को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
पुलिस महानिदेशक मप्र भोपाल द्वारा मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता के मध्य एक गोपनीय सर्वेक्षण कराया गया। उक्त गोपनीय सर्वेक्षण में 11 बिन्दुओं - पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता से व्यवहार, प्रथम सूचना रिपोर्ट को विलम्ब से लेख करना अथवा सही धाराओं में न लेख किया जाना, चरित्र सत्यापन में विलंब, झुठा अपराध पंजीबद्व करना अथवा प्रकरण में गलत व्यक्ति को आरोपी बनाया जाना, पुलिस द्वारा अकारण मारपीट करना अथवा परेशान करना, पुलिस द्वारा बच्चों, महिलाओं के गुम होने, घरेलु हिंसा, पॉक्सों एक्ट से संबंधित प्रकरण दर्ज करने में विलम्ब करना, यातायात पुलिस द्वारा शिकायतों पर समय से कार्यवाही न करना, माननीय न्यायालय में प्रकरण विलम्ब से प्रस्तुत करना, पुलिस द्वारा किसी पक्ष से मिलकर दबाव में सही कार्यवाही न किया जाना, ऑनलाईन सेवा समय से प्रदाय किया जाना एवं पासपोर्ट सत्यापन में विलम्ब पर आमजन के मध्य गोपनीय सर्वेक्षण कराया गया था। 
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में नीमच पुलिस द्वारा उक्त गोपनीय सर्वेक्षण में जिला पुलिस बल नीमच का उत्कृष्ट प्रदर्शन होकर नीमच जिले को सर्वाधिक 66.97 अंक प्राप्त होकर सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। 
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में नीमच पुलिस द्वारा विगत 01 वर्ष से लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व कार्यवाही, भू-माफियाओं के विरूद्व कार्यवाही, जुआं, सट्टा संचालित करने वाले बड़ें आरोपियों के विरूद्व कार्यवाही, ऑपरेशान नीमच आई के माध्यम से सम्पूर्ण जिलें में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था में सुधार, त्यौहारों एवं वीआईपी भ्रमण के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति, सायबर फ्रॉड़ में फरियादियों द्वारा ठगी गई राशि को वापस करने, आमजन के गुम मोबाईलों को वास्तविक धारकों को वापस दिलाने, सायबर फ्रॉड़ में प्रयुक्त मोबाईलों को ब्लॉक करवाने का कार्य किया जा रहा है, जो विगत् कई वर्षाे की तुलना में जिला पुलिस बल नीमच का सराहनीय प्रदर्षन है। जिला पुलिस बल नीमच के सराहनीय प्रदर्षन के आधार पर जनता के मध्य जिला पुलिस बल नीमच को सम्पूर्ण प्रदेष में उच्च मुकाम प्राप्त हुआ है।  
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा सम्पूर्ण जिला पुलिस बल की तरफ से जिलें के नागरिकों को आश्वासन दिया गया है कि उक्त प्रकार की गतिविधयॉ निरन्तर जारी रहेगी और नीमच पुलिस जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE