BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 1:45 pm
KHABAR : मोटर बोट से निरिक्षण करने निकले उज्जैन कलेक्टर, शिप्रा नदी पर अधिकारियों के साथ देखी 29 किमी बनने वाले घाटों की स्थिति, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर रोशन सिंह शुक्रवार को शिप्रा नदी में मोटर बोट से भ्रमण करने निकले। इस दौरान उनके साथ नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक भी साथ रहे। दरअसल आने वाले सिंहस्थ कुम्भ को लेकर 29 किमी के नए घाटों का निर्माण होना है। इसी को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न घाट क्षेत्र का निरीक्षण नाव में बैठकर किया।


आगामी 2028 कुम्भ को लेकर उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर नए घाटों के निर्माण को लेकर सीएम मोहन यादव ने घोषणा की थी। इसके बाद कलेक्टर रोशन सिंह ने घाटों को देखने के लिए अपनी कार की जगह मोटर बोट का सहारा लिया और अधिकारियों के साथ त्रिवेणी घाट से गऊघाट पाल का निरीक्षण किया।


इसके बाद कलेक्टर मोटर बोट से ही लालपुर भूखी माता घाट, रामघाट, ऋण मुक्तेश्वर घाट पहुंचे। कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि कुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कुल 29 किमी के घाटों का निर्माण होना है। इसके लिए आगामी 15 दिन में टेंडर हो जाएंगे। आज अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर देखा है कि घाट का निर्माण कैसे होना है। कहां होगा और जहां पर होगा वहां नदी में कितनी गहराई है। घाटों पर कितनी सीढ़ियां होंगी।


सभी जानकारी लेने के बाद कलेक्टर सिंह ने नगर पालिका निगम आयुक्त आशीष पाठक और डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट के साथ जल संसाधन के अधिकारियो को समय से पहले घाटों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE