छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। राजनगर के ग्रामीण क्षेत्र के झोलाछाप डॉक्टरों पैथोलॉजी पर राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही राजनगर के भभुआ में पटेल क्लीनिक बसारी में शिवशक्ति क्लीनिक एवं गंज सहित तीन क्लीनिक पर संयुक्त छापामार कार्यवाही की गई जिसमें दो क्लीनिक को सील किया गया है। इस दौरान अवैध तरीके से क्लीनिक संचालित पाया गया और बिना वैध डिग्री के डॉक्टर उपचार करते मिले। जिसके विरुद्ध कार्यवाही की है। अवैध रूप से संचालित पाए जाने वाले झोलाछाप चांदसी डॉक्टरों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ यशवंत बमोरिया ने बताया कि तीन झोल अच्छा डॉक्टर पर कार्रवाई की गई जिसमें दो क्लीनिक पर वैध दस्तावेज नहीं पाए गए जिससे उन्हें सील किया गया है उन्होंने कहा इसकी जानकारी एक दिन पहले मिली है बमीठा में डॉ सजान के क्लीनिक की जांच बमीठा पुलिस कर रही है अवैध पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।