देवास। गुरुवार की देर रात को शहर के पांचों थानों के बल ने वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। गाड़ियों पर लगे हूटर उतरवाए। पूर्व महापौर सुभाष शर्मा की गाड़ी का भी तीन हजार रुपए का ई-चालान बन गया, क्योंकि उनकी गाड़ी पर भी हूटर लगा हुआ था। कार्रवाई में सीएसपी दीशेष अग्रवाल और ट्रैफिक टीआई पवन बागड़ी सहित पुलिस का स्टाफ लगा था। इसमें बिना नंबर प्लेट, खराब नंबर प्लेट, काली फिल्म और हूटर लगी गाड़ियों का चालान बनाया गया है। सीएसपी दिषेश अग्रवाल ने बताया की पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध हूटर लगी गाड़ियों से हूटर उतरवाकर चालानी कार्यवाही की जा रही है। कुल 30 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 36 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। कार्रवाई सात दिन जारी रहेगी।