BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 2:38 pm
BIG NEWS : एकात्म पर्व के समापन पर ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम, बोले- भारत को शस्त्रों की परंपरा से भी सशक्त बनाना होगा, 29 राज्यों के 500 शंकरदूतों ने दीक्षा ली, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर शुक्रवार को ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री ने संत समागम में अपनी बात रखी। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत को केवल शास्त्रों से नहीं, शस्त्रों की परंपरा से भी सशक्त बनाना होगा। इस मौके पर 500 शंकरदूतों को दीक्षा दी गई। अद्वैत लोक निर्माण और धार्मिक नगरों में शराब मुक्ति जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने सरकार की नीतियां गिनाईं।


सीएम ने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य ने धर्म जागरण के लिए शक्ति की आराधना की। आज ज्ञान, वैराग्य, अध्यात्म के साथ शक्ति संपन्न भारत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धर्म जागरण के लिए शंकराचार्य ने दंडी स्वामी के रूप में शक्ति की आराधना की। आज शास्त्रों, ज्ञान, वैराग्य, अध्यात्म और उन सभी विधाओं की जरूरत है। लेकिन भारत को शक्ति संपन्न बनाना है तो उसके लिए शस्त्रों की आवश्यकता है।बता दें कि ओंकारेश्वर में चल रहे पांच दिवसीय एकात्म पर्व का समापन शुक्रवार को हो रहा है। समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी सहित कई संत और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम आदिगुरु शंकराचार्य के प्रतिमास्थल के पास आयोजित किया गया।


धर्म की स्थापना में नागा सन्यासियों ने दिए प्राण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कहा कि इस देश में धर्म की स्थापना के लिए नागा सन्यासियों तक ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। हमारी सरकार भी धार्मिक कामों के लिए प्रतिबद्ध है। मैं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम करता हूं, जिन्होंने महाकाल लोक के साथ ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक (एकात्म धाम) बनाने की परिकल्पना की। इस बार सरकार ने धार्मिक नगरों को शराब मुक्त करने का संकल्प लिया है।सीएम ने कहा कि सरकार जनता की मनोभावना में होती है। सभी सांस्कृतिक पर्वों को सरकार के साथ मनाने का प्रयास किया है। सभी नगरीय निकायों में एक गीता भवन बनाया जा रहा है। एक दिसंबर के दिन गीता जयंती मनाएंगे। गोवर्धन पूजा के साथ होली, दीवाली जैसे सभी त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। सरकार समाज के साथ खड़ी है। गोशाला, गोपालन के लिए कामधेनु योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत दूध उत्पादन के मामले में हम देश में तीसरे नंबर पर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE