शिवपुरी। शहर में आज जिला आदिवासी कांग्रेस ने बालाघाट जिले में नाबालिग आदिवासी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और गला घोंटकर जान से मारने जैसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की तथा प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासियों के हित मे कोई सहयोग नहीं कर रही है जिससे आदिवासी समाज अपने आप को ठगा महसूस कर रही है वहीं जिला कांग्रेसियों ने शिवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पुत्र रजत शर्मा पर बलात्कार की एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाबजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी और बुलडोजर जैसी कार्यवाही क्यों नहीं कि गई क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की मोहन सरकार द्वारा जिस प्रकार से आम नागरिकों पर इस प्रकार के आरोप लगने पर बुलडोजर कार्यवाही की जाती है, ऐसी किसी भी प्रकार की कार्यवाही गायत्री शर्मा एवं उसके परिवार के खिलाफ क्यों नहीं की गई है। यह पीडित लड़की के प्रति अन्याय है अगर आरोपी पर शीघ्र कोई कार्यवाही नहीं कि जाति है तो जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस पार्टी ने नगरपालिका अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग कर नारे लगाए।