नीमच। शहर में समग्र पोर्टल से आधार की ई केवाईसी कराने हेतु विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की शुरुआत 1 मई से की गई है जो कि 3 मई तक आयोजित होंगे। शिविर में समग्र की ई केवाईसी कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शिविर का आयोजन पुरानी नगर पालिका क्षेत्र, श्री कृष्ण मंदिर ग्वालटोली, नीमच सिटी, बघाना के विभिन्न वार्डों में किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह साढ़े 10 से शाम 5 बजे तक रखा गया है।