नीमच। जिले के अरनिया मानगिर गांव में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। उसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। यशोदा भांभी (40) आंगनवाड़ी केंद्र पर अपना दैनिक कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। ईएमटी राहुल पाटीदार और पायलट अर्जुन काछवा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने यशोदा की प्राथमिक जांच की और आवश्यक उपचार दिया। स्थिति को देखते हुए यशोदा को नीमच जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। गांव के लोगों ने एंबुलेंस सेवा और स्वास्थ्य कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।