खरगोन। प्रदेश सरकार के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री शुक्रवार को जिले के प्रवास पर पहुंचे। पहली बार जिले में आगमन पर मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मण्डलेश्वर, कसरावद सहित खरगोन में जगह जगह स्वागत मंच लगाए गए थे। मंत्री दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां विभागीय अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर मीडिया से चर्चा की । उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निनन्दा करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में आतंकियों को सख्त जवाब दिया जाएगा। सरकार इसमे सक्षम है। उन्होंने जातिगत जनगणना के सवाल पर कहा कांग्रेस के श्रेय लेने पर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा श्रेय लेने और झूठे वादे, झूठे नारे देने की राजनीति की है। अगर राहुल गांधी इतने पक्षधर है तो मनमोहन सरकार जो कि राहुल गांधी और उनकी मम्मी के रिमोट से चलती थी उस समय जातिगत जनगणना क्यों नही कराई।
मंत्री ने मंडी में आयोजित समारोह के दौरान जिले के 88 करोड़ 91 लाख 94 हजार रुपये की लागत के 56 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।