मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन जल संसाधन विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट सुबह 8.30 बजे इंदौर से दुधाखेड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं सुबह 11.45 बजे दुधाखेड़ी आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 04.15 बजे दुधाखेड़ी से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।