BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 5:39 pm
REPORT : शाजापुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बाईक चोर चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, खाकी ने जब्त की लाखों रूपये कीमत की बाइकें, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिला शाजापुर में हो रही मोटर सायकल के चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु पुरे जिले में प्रतिदिन सघन वाहन चौकिंग का अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में थाना  प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संतोष वाघेला द्वारा प्रतिदिन सघन वाहन चौकिंग करवाई जिसके सकारात्मक परिणाम स्वरुप दिनांक 01.05.2025 को उनि सुरेन्द्र सिंह मेहता, प्र.आर. 361 राकेश किरार, आर.65 शैलेन्द्र शर्मा, आर. 53 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा थाना कोतवाली के सामने वाहन चौकिंग करते हुए एक व्यक्ति जो काले रंग की एचएफ डीलक्स से आया जिसके आगे पीछे नम्बर नहीं होने से उस को रोक कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय गुर्जर पिता होकम सिह उर्फ लाड सिह गुर्जर उम्र 30 साल निवासी नारायणगांव थाना लालघाटी शाजापुर का होना बताया जिससे उक्त गाड़ी के दस्तावेजों के बारे में पूछताछ करने पर नहीं होना बताया, उक्त मोटर सायकल का  चैचिस नं. MBLHAW132NGC06353 को चैक करने पर थाना कोतवाली के अपराध क्र 262/25 धारा 303(2) बीएनएस में कृषि उपज मण्डी शाजापुर के सामने से चोरी गई काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर लायकल किमती 50,000/- रुपये होना पाई गई। जब आरोपी संजय गुर्जर को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई तो आरोपी संजय द्वारा शाजापुर, दुपाडा रोड, अकोदिया, उज्जैन, सुनेरा, बेरछा, शुजालपुर से ओर भी मोटर सायकले चोरी करना बताया तथा चोरी करने के बाद सभी मोटर सायकल के इंजन व चौचिस नम्बर छैनी और हथोडी से ठोक ठोक तक मिटाना बताया। आरोपी संजय गुर्जर कि निशानदेही पर थाना कोतवाली के अप.क्र. 33/2025 धारा 303 (2) बी.एन.एस में ट्रांमा सेंटर शाजापुर से चोरी गई हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटर सायकल किमती 25,000/- रुपये तथा छेनी व हथोडी को आरोपी के महुपुरा स्थित किराए के मकान से जप्त किया गया तथा शेष 09 मोटर सायकल जिसमें (1) एक काले लाल रंग की हीरो कंपनी की एच.एफ. डिलक्स बिना नंबर प्लेट की इंजन चेचिस नंबर घीसी हुई किमती करीबन 20,000 रूपये (2) एक काले लाल रंग हीरो कंपनी कीएच.एफ. डीलक्स मोटर सायकल नंबर प्लेट पर अग्रेजी में GURJAR लेख है अगला मडगार्ड टूटा हुआ है इन्जन चेचिस नंबर धीसी हुई किमती 20,000 रुपये, (3) एक काले लाल रंग की हीरो कंपनी की एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकल जिसके आगे एल.ई.डी लाईट लगी है इंजन चेचिस नंबर घीसी हुई किमती 20,000 रूपये, (4) एक काले नीले रंग की हीरो कंपनी की एच.एफ डिलक्स मोटर सायकल इंजिन चेचिस नंबर पीसे हुये किमती 20,000 रूपये, (5) एक काले लाल रंग की होन्डा साईन मोटर सायकल अगला मडगार्ड टूटा हुआ है इंजन चेचिस नंबर घीसा हुआ है किमती करीबन 25,000 रुपये, (6) एक काले लाल रंग की होन्डा साईन मोटर सायकल जिसके साईलेन्सर पर अग्रेजी मे SPEED लाल रंग के रेडियम से लेख है जिसका इन्जन चेचिस नंबर घीसा हुआ है किमती करीबन 25,000 रुपये, (7) एक काले लाल रंग की पल्सर मोटर सायकल जिसका इंजन चेचिस नंबर घीसा हुआ है किमती करीबन 25,000 रूपये, (8) एक काले लाल रंग की होन्डा साईन मोटर सायकल जिसका इंजन चेचिस नंबर घीसा हुआ है किमती करीबन 25,000 रुपये, (9) एक काली रंग की पल्सर मोटर सायकल जिसके इंजन चेचिस नंबर घीसे हुये है किमती करीबन 25,000 रूपये, को लाहोरी बल्डे से इस्तगासा क्रमांक 01/2025 धारा 35 (1) (ii) (e), 106 बी.एन.एस.एस 303(2) बी.एन.एस के अंतर्गत जप्त की गई। इस प्रकार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी संजय गुर्जर निवासी नारायणगांव से कुल 11 मोटर सायकल कुल किमती 2,80,000/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी संयज गुर्जर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

आरोपी संजय गुर्जर निवासी नारायण गांव से कुल 11 बाईक कुल किमती 2,80,000/- रुपये की जप्त करने में थाना प्रभारी कोतवाली  निरीक्षक संतोष वाघेल, उनि सुरेन्द्र सिंह मेहता, प्र.आर. 361 राकेश किरार. आर. 65 शैलेन्द्र शर्मा, आर. 53 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर की सराहनीय भुमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE