BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 5:50 pm
NEWS : विश्व मजदूर दिवस पर यांत्रिक विभाग की बड़ी उपलब्धि, वैगन रिपेयर डिपो शंभूपुरा में 10,000 वां वैगन रिपेयर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रतलाम मंडल के शंभूपुरा में वर्ष 2018 में आरओएच(रूटीन ओवरहॉलिंग) वैगन रिपेयर डिपो की शुरूआत की गई थी तथा उस समय प्रतिमाह 5 वैगन की ओवर हॉलिंग किये जाते थे। समय के साथ वैगनों की मांग को ध्‍यान में रखते हुए यहॉं की क्षमता बढ़ती गई। मार्च 2025 में आरओएच शंभूपुरा ने प्रतिमाह लगभग 205 वैगन के लक्ष्‍य को हासिल किया तथा अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 216 वैगन प्रतिमाह हो गया है। यह पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के साथ ही यांत्रिक विभाग की भी महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।
 01 मई, 2025 को  विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर आरओएच वैगन रिपेयर डिपो शंभूपुरा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 01 मई 2025 को इस डिपो ने अपने 10,000वें वैगन का रूटीन ओवरहॉलिंग (आरओएच) कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया तथा विश्‍व मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर इस 10,000वें वैगन को रवाना किया गया। 
 इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्‍वनी कुमार, मुख्‍य रॉलिंग स्‍टॉक अभियंता(फ्रेट) योगेन्‍द्र कुमार, वरिष्‍ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आनंद कुमार मुटाटकर, वरिष्‍ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आलोक चतुर्वेदी सहित अन्‍य शाखाधिकारी, अन्‍य अधिकारी एवं वैगन रिपेयर डिपो शंभूपुरा के कर्मचारी उपस्थित रहे। आरओएच वैगन रिपेयर डिपो शंभूपुरा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हासिल की गई इस उपलब्धि का मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया तथा कहा कि भविष्‍य की चुनौतियों के लिए सदा तैयार रहें। श्री कुमार ने इस अवसर पर 10,000 रूपये पुरस्‍कार की घोषणा भी की।
 वैगन रिपेयर डिपो, शंभूपुरा ने अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के बल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो न केवल रतलाम मंडल के लिए बल्कि पश्चिम रेलवे के लिए भी एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE