BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 5:57 pm
NEWS : दिव्यांग उदयलाल बंजारा को रात्रि चौपाल में मिला आवास, सरकार बनी सहारा, चौपाल बनी वरदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार की सादी ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल न सिर्फ संवाद और समाधान का माध्यम बनी, बल्कि नया तालाब निवासी दिव्यांग उदयलाल बंजारा के लिए यह जीवन बदल देने वाला अवसर बन गई। उदयलाल, जो वर्षों से आवासहीन थे, ने जिला कलक्टर आलोक रंजन के समक्ष अपनी पीड़ा रखी कि उनके पास रहने के लिए पक्का मकान तक नहीं है और वे लंबे समय से आवास योजना की राह देख रहे थे।
जिला कलक्टर ने उदयलाल की बात को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि उन्हें तुरंत प्रधानमंत्री आवास योजना और व्यक्तिगत शौचालय योजना में शामिल किया जाए। अधिकारियों ने भी तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ फॉर्म भरवाए, बल्कि हाथों-हाथ स्वीकृति जारी कर दी।
यह देख चौपाल में मौजूद ग्रामीणों के चेहरे पर भी संतोष और सरकार पर भरोसे की झलक दिखाई दी। भावुक होकर उदयलाल ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी आवाज इतने बड़े मंच पर सुनी जाएगी और मुझे तुरंत मदद मिलेगी। मैं राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। यह चौपाल मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं रही।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE