चित्तौड़गढ़। मध्य प्रदेश के आलोट तहसील के ताल शहर के निकट करवा खेड़ी में स्थित श्रीनाथ आश्रम में 28 से 31 मई तक भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में गुरु गोरखनाथ जी, पवन पुत्र हनुमान जी, श्री भैरवनाथ जी, आदि की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 31 मई को मुख्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहे हैं जिनके आगमन की संभावना है। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत पीर योगी शेरनाथ महाराज (मठ गरीब नाथ, पिहोवा हरियाणा) करेंगे।
करवा खेड़ी श्रीनाथ आश्रम पर महंत श्री योगी प्रकाशनाथ के सानिध्य में गुरु भक्तों द्वारा आयोजन की बृहद स्तरीय तैयारीयां की जा रही है। गुरु भक्तों सहित आसपास एवं निकटवर्ती राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित सुदूरवर्ती क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सहयोग मिल रहा है, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की स्वीकृतियां भी प्राप्त हो रही है । कार्यक्रम के सम्बंध में श्री नाथ आश्रम में भव्य मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा व विशाल भंडारा के कार्यक्रम की रूप रेखा की योजना पर बैठक में चर्चा की गई। जिसमें आश्रम के महंत श्री योगी प्रकाश नाथ, महंत योगी शोभा नाथ, मुकेश परमार ताल, आलोट से एडवोकेट विनोद माली, आलोट महिला मंडल, भवानी मंडी से अमरलाल, बलवंत गुजर, घनश्याम भट, व आश्रम से जुड़े भक्तों की उपस्थिति में बैठक में चर्चा की गई।
31 मई को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व मुख्य समारोह होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत पीर योगी शेरनाथ महाराज (मठ गरीब नाथ, पिहोवा हरियाणा) करेंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री द्वय डॉ. यादव एवं योगी जी को आमंत्रित करने के साथ ही उनकी स्वीकृति प्रतीक्षित है।