मनासा। नगर परिषद मनासा में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी दिवस के उत्सव के रूप में आज दिनांक 02 मई 2025 को प्रातः 11.00 से कार्यालय नगर परिषद सभागृह में लाडली लक्ष्मी उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कन्या पूजन, दीप प्रजज्वलन, उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रीफल, पुष्पमाला और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
इस उपलक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश पाटीदार, पार्षद प्रवीण जोनवाल, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, सहायिका, निकाय कर्मचारी लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं आदि उपस्थित रही।