BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2025, 8:22 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर के नगर पंचायत सभाग्रह में महिला बाल विकास विभाग ने मनाया लाडली लक्ष्मी उत्सव, उपस्थितों को कराया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत सभाग्रह में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन कमल सिंह परमार मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मंजू सोनी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री, रमेश मोदी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर मंजू सोनी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश शासन द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2006 से प्रारंभ की गई जो निरन्तर चल रही है इस योजना अंतर्गत प्रदेश की कई बालिकाओं को इसका लाभ दिया जा रहा है इस योजना में बालिकाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने हेतु इस योजना का शुभारंभ किया गया इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण लाना और बाल लिंगानुपात को सुधारना है बालिकाओं को उनकी शिक्षा के लिए कक्षा छठी में प्रवेश लेने पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा 2000 कक्षा 9वी में प्रवेश लेने पर ₹4000और 11वीं 12वीं में पढ़ाई के दौरान हर महीने 200 की राशि इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाती है इस योजना से बालिकाओं की शिक्षा में बहुत सुधार आया है आज पूरे प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जा रहा है कार्यक्रम को मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार ने भी संबोधित कर बताया कि इस योजना का लाभ हर पात्र परिवार को लेना चाहिए किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर महिला बाल विकास विभाग के साथ हमसे भी संपर्क कर योजना को ठीक से समझा  जा सकता है कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा बालिकाओं का सम्मान करते हुए कन्या पूजन किया गया कार्यक्रम में नगर की बालिकाओं के साथ माताएं बहने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव भगवती प्रसाद सोनी द्वारा किया गया तथा आभार नगर पालिका कर्मचारी रमेश मोदी द्वारा माना गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE