खरगोन। जिले के कसरावद में समर कैंप में छात्र छात्राओं को थीम आधारित सक्रिय नागरिकता, हमारा समुदाय हमारी जिम्मेदारी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी थीम के आधार पर गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कौशल सिखाए जा रहे हैं। कैंप की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ ध्यान योगा से की जा रही है। प्राणायाम,अनुलोम विलोम, एवं फिजिकल एक्टिविटी कराई जा रही है। समर कैंप के द्वितीय दिवस में खेलकूद मेहंदी, पर्यावरण सुरक्षा पर पोस्टर मेकिंग, चित्रकारी, कंप्यूटर आधारित गतिविधि व डांस करना सिखाया गया। बच्चे बढ़ चढ़ बड़े उत्साह से सहभागिता कर रहे है। थीम प्रभारी भावेश कर्मा,राकेश शितोले, वर्षा राठौड़ ,जमीला खान ,संदीप कैथवास,आदि के द्वारा सिखाया जा रहा है।संस्था के प्राचार्य कंचनसिंह डावर द्वारा बताया गया कि कैंप के माध्यम से छात्र छात्राओं की रुचि का पता लगाया जाकर उनका सर्वांगीण करना है , छात्र समुदाय में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सके। उनमें विभिन्न कौशलों को विकास हो सके। इस कैंप में मुख्य रूप से प्रधानपाठक मोहन यादव ,जितेंद्र हतागले, विशाल कुशवाह, राहुल पटेल द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।