मुरैना। दो अलग-अलग स्थानों पर 90 ट्रॉली अवैध चंबल रेत का विनष्टीकरण किया गया। बताया गया कि करीब 17 लाख रुपए की नष्ट की गई। पहली कार्रवाई झुंडपुरा हॉस्पिटल के पास और दूसरी मुरैना-आगरा मार्ग से देवगढ़ थाने की ओर नहर के किनारे हुई।
झुंडपुरा हॉस्पिटल के पास लगभग 40 ट्रॉली अवैध रेत डंप मिलने पर रेत को जेसीबी मशीन से मिट्टी में मिलाकर विनष्टीकरण किया। इस रेत की अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रुपए है।
मुरैना-आगरा मार्ग से देवगढ़ थाने की ओर नहर के किनारे से लगभग 700 मीटर अंदर एक निर्माण स्थल पर भी कार्रवाई हुई। यहां 50 ट्रॉली चंबल की रेत अवैध रूप से डंप की गई थी। टीम को रेत चंबल से अवैध उत्खनन कर निर्माण कार्य को लाना प्राप्त हुआ।
इसके बाद जेसीबी मशीन ने इसे भी मिट्टी मिला दिया। इसकी भी अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
योजना बनाकर की जा रही कार्रवाई
वहीदेवरी वन रेंज अधिकारी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध सतत रूप से कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वन विभाग की यह कार्रवाई न केवल प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सख्त संदेश भी है।