मन्दसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 3 मई को मंदसौर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव सुबह 11.10 बजे भोपाल से प्लेन से प्रस्थान कर 11.45 बजे मन्दसौर पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार डॉ. मोहन यादव मन्दसौर से हेलीकॉप्टर द्वारा सीतामऊ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.00 बजे तक सीतामऊ पहुचेंगे। यहां वे कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शुभारंभ एवं विभिन्न कार्याे का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2.00 बजे सीतामऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 02.15 बजे गरोठ पहुचेंगे। गरोठ में दुधाखेड़ी माताजी मंदिर दर्शन करेंगे एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4.00 बजे गरोठ से हेलीकॉप्टर द्वारा मंदसौर आएंगे। यहां से 04.20 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।