खातेगांव। देवास जिले के कन्नोद में 300 वर्ष पुराने श्रीराम मंदिर में संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर ने शिरकत की। भजन गायिका शहनाज अख्तर के मंच से दिया बयान चर्चा का विषय बन गया है। उनके बयानों से यह माना जा रहा है कि उनके टारगेट पर धर्म विशेष के लोग सहित उनके विरोधी है।