BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 11:31 am
BIG NEWS : भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, जबलपुर की आयुध फैक्ट्री के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, प्रोडक्शन बढ़ाने के आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। सीमा पर बढ़ते तनाव और युद्ध अलार्म बजाने से पहले भारतीय रक्षा मंत्रालय ने अपनी आयुध निर्माणी फैक्ट्री को एक्टिव करना शुरू कर दिया है। जी हां भारतीय सीमा और सरहदों पर तैनात हमारे जवानों को मजबूती देने वाली गोला बारूद, असलहा बनाने वाली आयुध निर्माणी फैक्ट्री के तमाम कर्मचारियों, अधिकारियों की छुट्टी निरस्त करने के आदेश जारी किया गया है।


आदेश में कहा गया है कि सीमा को सुरक्षा को मजबूत करने और असलहा का स्टॉक और ज्यादा बढ़ाने के लिए आयुध निर्माण के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से न केवल निरस्त की जाती है बल्कि छुट्टी पर गए तमाम कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से काम पर वापस लौट के निर्देश भी दिए गए हैं। फैक्ट्री प्रशासन से चर्चा करने पर कर्मचारियों को उत्पादन की अधिकता का बढ़ाने का हवाला दिया गया है, लेटर में कहा गया है कि, निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए छुट्टियां रद्द की जा रही है।


एमआईएल मुख्यालय में फैसला
म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि यह म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करती है।


कारगिल, बालाकोट सहित कई ऑपरेशंस में थी भूमिका
जबलपुर के खमरिया इलाके में स्थित आयुध निर्माणी फैक्ट्री खमरिया, भारतीय सेना के लिए गोला बारूद सहित अन्य घातक हथियारों का उत्पादन करती है। जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया ने कारगिल युद्ध, बालाकोट सहित कई ऑपरेशंस में जबलपुर के युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE