रतलाम। विकासखण्ड स्तरीय महाविद्यालय छात्रावासों एवं उत्कृष्ट छात्रावास रतलाम शहर, बाजना, आलोट में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, रसायन, भौतिक शास्त्र एवं जीव विज्ञान हेतु विशेष कोचिंग संचालित किए जाने के सम्बन्ध में शिक्षक, व्याख्याताओं, विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाना है, जिन्हें कालखण्ड अनुसार शासन द्वारा निर्धारित दर पर मानदेय दिया जाएगा। इस हेतु संबंधित अपना आवेदन 15 मई तक जमा कर सकते है। आवेदन शैक्षणिक अर्हता संबंधित विषय में स्नातक, स्नाकोत्तर विषय में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना एवं व्यावसायिक उपाधि (बी.एड) अनुभव के प्रमाण पत्र सहित संबंधित छात्रावास अधीक्षक को जमा करा सकते हैं।