उज्जैन। उन्हेल पंच धाकड़ समाज द्वारा प्रति 12 वर्षों में धार्मिक आयोजनों के साथ श्री राम महायज्ञ का आज से हुआ शुभारंभ नगर में निकली भव्य कलश यात्रा 12 वर्षों के बाद पांचवीं बार 3 मई शनिवार से 11 मई रविवार तक नव कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ समाज अध्यक्ष रामगोपाल मदारिया ने इस धार्मिक आयोजन के बारे में बताया कि हमारे प्रेरणा स्तोत्र साकेतवासी श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर त्यागी रामदास जी महाराज एवं श्री राम मंदिर के पुजारी महंत बिहारी दास जी महाराज के मार्गदर्शन में यह आयोजन पांचवीं बार देश में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए समाज द्वारा किया जा रहा है साथ ही इस आयोजन में सिध्दीविनायक गणेश जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा एवं अन्नपूर्णा माता जी की मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है यज्ञाचार्य माधव प्रसाद उपाध्याय द्वारा सुबह 8 से 12 सायं 4ः30 से 6 बजे तक किया जाएगा एवं कथा का महामंडलेश्वर स्वामी श्री आशुतोषपानन्द गिरि जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन 1ः30 से 4ः30 बजे तक सिध्दीविनायक धाकड़ धर्मशाला में किया जाएगा महायज्ञ के मुख्य यजमान दिनेश पिता रामचंद्र पटेल व श्री राम कथा के यजमान जवाहरलाल लाल पिता उकारलाल पण्डोपा सिध्दीविनायक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के यजमान जगदीश पिता बद्रीलाल सेकवाडिया व अन्नपूर्णा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के यजमान रामगोपाल पिता रणछोड़ लाल नागर परिवार रहेंगे यात्रा में सभी समाज की महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में कलश लेकर चल रही थी तो वही युवा डीजे की धुन पर थिरक रहे थे जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्पमाला से स्वागत किया।