उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड खाचरोद जिला उज्जैन की नवांकुर संस्था सरवना उन्हेंल द्वारा जन जागरूकता हेतु दीवार लेखन करवाया गया एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण व जल स्रोतों की साफ सफाई हेतु शपथ दिलवाई गई।