नीमच। रक्तदान जीवनदान के उद्देश्य को लेकर आज नीमच में भारत विकास परिषद और हिंगोरिया स्थित महिंद्रा शोरूम काकाजी ऑटोमोटिव के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में काका जी ऑटोमोटिव के स्टाफ और अन्य रक्तदाताओं द्वारा उत्साह के साथ रक्तदान किया गया। आयोजकों द्वारा 51 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं रक्तदाताओं को काका जी आटोमोटिव महिंद्रा शोरूम ने उपहार भेंट किये। इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करने के लिए डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव, समाजसेवी संतोष चोपड़ा, बलजीत सिंह नारंग, मुकेश पोरवाल, सुनील सिंहल, शांतिलाल पोरवाल, घनश्याम पोरवाल, जगदीश चौधरी, दीपक चौधरी, रवि पोरवाल, पिंटू शर्मा, संदीप दरक, मोहम्मद नदीम और गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के स्टाफ द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई।