मन्दसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष विमान से भोपाल से प्रस्थान कर मंदसौर पहुंचा। मंदसौर के हेलीपेड पर उनके स्वागत के लिए बीजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। यहां से डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर सीतामऊ पहुंचा। जहां भी हेलीपेड पर सीएम का भव्य स्वागत किया गया। यहां से वे कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शुभारंभ एवं विभिन्न कार्याे का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद सीतामऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा गरोठ पहुचेंगे। गरोठ में दुधाखेड़ी माताजी मंदिर दर्शन करेंगे एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरोठ से हेलीकॉप्टर द्वारा मंदसौर आएंगे। यहां से विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।