BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 2:25 pm
BIG REPORT : उज्जैन पुलिस एक्शन में, एसपी सहित 600 पुलिसकर्मी निकले सड़कों पर, 265 वारंटी सहित 270 बदमाशों के पास पहुंची पुलिस, 6 फरार वारंटी पकड़ाए, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। पुलिस बीती रात एक्शन में रही। एसपी प्रदीप शर्मा, चारों एडिशनल, सभी सीएसपी, टीआई सहित पुलिस के 600 अधिकारियों-कर्मचारियों ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक काम्बिंग गश्त की। इस चौकिंग अभियान के दौरान 265 वारंटी सहित 270 बदमाशों को चेक किया गया। रातभर चली चेकिंग से जिले में हड़कंप मच गया।


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिले में की गई कॉम्बिंग गश्त में 140 ऐसे आरोपियों को चेक किया गया, जिसके खिलाफ संपत्ति के मामले दर्ज हैं। 6 फरार वारंटी को पकड़ा, 30 साल से फरार हत्या के आरोपी 81 वर्षीय बुजुर्ग को पकड़ने में सफलता मिली। कुल 265 वारंटी सहित 270 बदमाशों को चेक किया गया है।


एसपी ने बताया कि इस तरह की गश्त से अपराधियों का मनोबल टूटता है। पुलिस के काम में तेजी आती है। अभियान का मकसद जिले में पुलिस की मौजूदगी दर्ज करना है। अपराधियों में पुलिस का डर हमेशा रहना चाहिए, इसलिए काम्बिंग गश्त में बड़ी संख्या में अपराधियों के घर पहुंचकर चेक किया गया है। इस तरह की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE