BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 3:13 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का मंदसौर दौरा, सुबे के मुखिया ने सीतामऊ में ली बड़ी सभा,  किसान सम्मेलन और एग्री-हॉर्टी एक्सपो का हुआ आगाज, विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी हिरासत में, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के सीतामऊ में शुक्रवार को किसान सम्मेलन और एग्री-हॉर्टी एक्सपो का आगाज हुआ। सुबे के मुखिया मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना और बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। एक्सपो में उन्नत कृषि तकनीक, नवाचार और फूड प्रोसेसिंग की जानकारी दी जाएगी। इस बीच मुख्यमंत्री की सभा में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
सीएम किसान सम्मेलन एवं एग्री-हॉर्टी एक्सपो में 7 प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित करेंगे। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, नवाचार और फूड प्रोसेसिंग उद्योग की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में लगभग 250 निवेशक भाग ले रहे हैं। मसाला और औषधि फसलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

लोन ले लेना पर जमीन नहीं बेचना- सीएम
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से मंदसौर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र से किसी भी मरीज को रेफर करने के लिए सरकार जल्द ही एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर में कितनी भी परेशानी आए, अपनी जमीन नहीं बेचना, चाहे घर गिरवी रख देना, लोन ले लेना, लेकिन जमीन को बचाकर रखना।

विरोध करने पहुंचे कांग्रेसियों को लिया हिरासत में- 
मुख्यमंत्री की सभा में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सीतामऊ स्थित गुरुकृपा होटल के पास से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे नारेबाजी करने लगे। बात न मानने पर हिरासत में लिया गया। तख्तियों में गेहूं के दाम 2700 रुपए और लाडली बहना योजना को 3000 दो लिखा था।

अलसी के डंठल से रेशा उत्पादन
सम्मानित होने वाले किसानों में दलौदा के डॉ. राकेश पाटीदार शामिल हैं जो अलसी के डंठल से रेशा उत्पादन कर रहे हैं। सिंदपन के शुभम शर्मा वर्मी कंपोस्ट, मधुमक्खी पालन और मशरूम की खेती करते हैं। मंदसौर के अनुशील गुप्ता 500 किसानों के साथ गाजर की कांट्रैक्ट फार्मिंग कर रहे हैं।

सरकारी नौकरी को त्याग अपनाई जैविक खेती- 
वहीं धलपट के जितेंद्र पाटीदार सौर ऊर्जा से ड्रिप सिंचाई द्वारा फलों की जैविक खेती कर रहे हैं। जग्गाखेड़ी के लक्ष्मीनारायण माली शेडनेट हाउस में विभिन्न फूलों की खेती करते हैं। पिपल्या जोधा के नरेंद्र सिंह बोराना ने सरकारी नौकरी छोड़कर पशुपालन और जैविक खेती अपनाई है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे। सफल किसान अपने अनुभव साझा करेंगे। इस मंच पर किसानों को आधुनिक कृषि से जुड़ी सभी जानकारियां एक साथ मिलेंगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE