बड़वानी। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल ने शनिवार को बड़वानी में प्रेसवार्ता की एवं कैंद्र सरकार द्वारा 2026 की जनगणना में जातिगत जनगणना को शामिल करने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
कासलीवाल ने कहा कि यह सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने इसे राहुल गांधी के प्रयासों का परिणाम बताया प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद, रैलियों और सोशल मीडिया पर लगातार इस मुद्दे को उठाया है उन्होंने बताया कि यह निर्णय ओबीसी, दलित औरआदिवासी समाज के लिए आशा की किरण है। प्रवक्ताने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को राष्ट्रीयचर्चा का विषय बनाया। उन्होंने 2023 से 2024 तक इस मुद्दे पर निरंतर आवाज उठाई है कासलीवाल ने कहा किे राहुल गांधी समाज के कमजोर वर्गों के मुद्वों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता से राहल गांधी के नेतृत्व का समर्थनकरने की अपील की। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेशकांग्रेस सामाजिक समानता और न्याय के लिए कामकरती रहेगी इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी बड़वानी विधायक राजन मंडलोई एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।