BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 4:19 pm
KHABAR : 22 साल की देश सेवा कर सेवानिवृत्त हुए गुणवंतलाल मेनारिया, नीमच लौटने पर ईष्ट मित्रों व परिजनों सहित शहरवासियों ने भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के गांव बिसलवास खुर्द निवासी गुणवंत लाल मेनारिया भारतीय वायु सेना में 22 वर्ष उत्कृष्ट निष्कलंक और गौरवमयी देश सेवा कर सेवानिवृत्ति के बाद आज अपने वतन लौटे। नीमच रेलवे स्टेशन पहुंचने पर परिजनों, परिचितों, पूर्व सैनिकों और संभ्रांत नागरिकों द्वारा गुणवंत लाल मेनारिया का भव्य स्वागत किया गया। आरती की गई। सकुशल वतन वापसी पर फूलमाला पहनाकर उनके भावी जीवन की स्नेही जनों ने शुभकामनाएं दी। 
हवलदार के पद पर रहते हुए गुणवंत लाल मेनारिया ने वडोदरा गुजरात से सेवानिवृत्ति ली। 22 वर्षों के सेवा काल में वे नासिक,जालंधर, पठानकोट, जम्मू कश्मीर, अंबाला, कोटा, पुणे, लेह, बड़ौदा आदि स्थानों पर पदस्थ रहे। गुणवंत लाल मेनारिया के सेवानिवृत्ति के पश्चात प्रथम बार नीमच आगमन पर ढोल नगाड़े के साथ सम्मान जुलूस निकाला गया। नीमच सिटी रोड स्टेशन पार्क पर सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों इष्ट मित्रों, परिचितों और क्षेत्रवासियों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। गुणवंत लाल मेनारिया के पिता उमाशंकर और माता कमला नागदा और परिवार ने इस अवसर पर शुभाशीष देते हुए खुशी का इजहार किया। सम्मान जुलूस शहर के मुख्य मार्गाे से होता हुआ बिसलवास खुर्द पहुंचा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE