BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2025, 4:26 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाईन में की जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा, केपीआई में नीमच जिले का उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन, प्रदेश के टॉप जिला में नीमच रहा शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समाधान ऑनलाइन के तहत पीएम एयर एंबुलेंस योजना, निवेश संवर्धन केन्द्र, जल गंगा संवर्धन अभियान समेत विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान ऑनलाईन में प्रस्‍तुत सीएम डैशबोर्ड केपीआई(की परफॉर्मेंस इंडिकेटर ) के प्रजेंटेशन में नीमच जिले का उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन रहा। इस प्रजेंटेशन में नीमच जिला प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने समाधान ऑनलाईन में शासकीय देव स्‍थानों की भूमि का सर्वे कर, समाज हित में देव स्‍थान भूमियों का व्‍यवस्थित रिकार्ड तैयार करने और देव स्‍थानों की भूमियों को संरक्षित करने के लिए राजस्‍व एवं धर्मस्‍व विभाग को विस्‍तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्‍होने शासन की विभिन्‍न योजनाओं में लाभांवित हितग्राहियों का प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा करवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही पीएम जीवन ज्‍योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के क्‍लेम प्रकरणों का भी तत्‍परतापूर्वक निराकरण करवाने के निर्देश दिए। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने नरवाई एवं पराली जलाने पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश भी सभी जिलो को दिए। समाधान ऑनलाईन में दर्ज प्रकरणों में नीमच सहित पांढुर्णा, शहडोल, मुरैना, सतना, उमरिया, नर्मदापुरम, भि‍ण्‍ड, धार, शहडोल, निवाडी, रायसेन एवं बैतुल के शिकायतकर्ताओं से वर्चुअली संवाद कर, उनकी समस्‍याएं सुनी। इन जिलों के कलेक्‍टर्स ने आवेदकों की समस्‍याओं पर की गई कार्यवाही से अवगत कराया। कलेक्‍टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष नीमच में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, डीएफओ एस.के.अटोदे, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE